मथुरा
✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी जनपद भर में धड़ल्ले से हो रही रंगीन खीरमोहन की बिक्री

🔴मथुरा – महावन के रंगीन खीरमोहन का मुद्दा मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें खीर मोहन पर प्रतिबंध का मुद्दा भी शामिल था। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि महावन के खीर मोहन पर प्रतिबंध लगाने से क्षेत्र में बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यह समस्या सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। खीर मोहन पर प्रतिबंध लगाना कोई समस्या का निवारण नहीं है बल्कि खीर मोहन की शुद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रतिबंध के बाद भी रंगीन खीरमोहन धड़ल्ले से बिक रहा है। इससे अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठता है। छाता की शुगर मिल चलाने का जो वादा सरकार ने किया था वह भी तक पूरा नहीं किया गया है। आज तक शुगर मिल पर कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। गांव नगला बंजारा मकदूम फार्म के पास ब्लॉक फरह मे अग्निकांड के कारण बंजारे समाज का काफी नुकसान हुआ था। राज्य सरकार द्वारा पीड़ितों को समुचित मुआवजा दिया जाए। यमुना शुद्धिकरण के नाम पर नगर निगम मथुरा द्वारा बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है उच्च अधिकारी द्वारा जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा यमुना मैया को शुद्ध करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य होना चाहिए। जनपद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह जगह सब सेंटर बनाए गए थे किंतु उनमें आजतक किसी भी सब सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मी की पोस्टिंग नहीं की गई।
गंग नहर कुमाह माइनर में पानी टेल तक पहुंचाया जाए। नगर निगम मथुरा वृंदावन के द्वारा किए गए पांच वर्ष में विकास के नाम पर किए गए घोटालों की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी तथा महिलाओं के उत्पीड़न तथा विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसी जनों पर बदले की भावना से की जा रहे उत्पीड़न को तुरंत रोका जाए। धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों में प्रमुख मैं प्रदेश सचिव मुकेश धनगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा एडवोकेट राहुल अरोरा महामंत्री नीलेश जादौन ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत प्रवीण ठाकुर हरीश पचैरी आदर्श शर्मा अश्विनी शर्मा एड अश्विनी शुक्ला एड सुशील सागर एड., मनीष चतुर्वेदी एड., रुपेश चौधरी एड, प्रतीक वर्मा, ठाकुर साहब सिंह, बृजेश शर्मा एड, मुस्लिम कुरैशी, शाहरुख खान, रोशन लाल, विनय बंसल, कलुआ प्रधान, यासीन, समीम अब्बासी, मीरा देवी, बंटी, सिद्दीकी, किशोर पवार, काशन रिजवी, अतुल गौतम, चंद्र प्रकाश बघेल आदि कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।