पौली। संतकबीर नगर
विकास खंड पौली के प्रधान संघ के कार्यकारिणी के लिए ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत अजाव के प्रधान मुकेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कार्यकारिणी के अन्य सभी पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया भी निर्विरोध सम्पन कि गई।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों की एक बैठक की गई । बैठक में कुल 56 ग्राम प्रधानों में 45 ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान अजाव मुकेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष , ग्राम प्रधान खरचा श्रीमती बृजेश कुमारी को उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान मझौरा अमरजीत को महामंत्री, ग्राम प्रधान कुड़वा हिफुजुर्रहमान को कोषाध्यक्ष, ग्राम प्रधान शनिचरा बाजार पवन कुमार को प्रधान संघ का मीडिया प्रभारी के लिए चुना गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत गजानन पाल, पूर्व एडीओ पंचायत दिनेश राय, भाजपा महामंत्री लाल साहब सिंह ,कोमल यादव, कल्पनाथ यादव,अनिल राम नेवास यादव, कौशल यादव, इमरान,जोखू प्रसाद ,चन्द्रशेखर, अरविन्द यादव राहुल अग्रहरी ,बाबूराम,गुलाब चन्द जुबेर अहमद,, देवेन्द्र, शत्रुहन निषाद, रमेश यादव, मनोज सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।