मथुरा
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

गोवर्धन। गिरिराज जी की तलहटी कस्बा गोवर्धन में वार्षिक रामलीला महोत्सव आज गुरूवार से शुरू होगा। रामलीला मंचन से पूर्व आज 30 सितंबर को रामलीला मैदान में पारंपरिक मुकुट, ध्वजा पूजन के बाद सांयकालीन बेला में गणेश शोभायात्रा बैंडबाजे के बीच निकाली जाएगी। 1 अक्टूबर को रामायण पूजन, शिव-पार्वती संवाद व नारद मोह लीला, 2 को आकाशवाणी, राम प्राकट्य जन्मोत्सव, 3 को विश्वामित्र आगमन, यज्ञ रक्षा, ताड़का सुबाहु बध, जनकपुर गमन, अहिल्या उद्धार, 4 को राम-जानकी मिलन, गौरी पूजन, वरदान, 5 को धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, 6 को राम बारात, 7 को राम वनवास, 8 को राम भरत मिलाप, 9 को सीताहरण, 10 को राम सुग्रीव मिलन व राजतिलक, 11 को लंका दहन, 12 को सेतुबंध लीला, 13 को लक्ष्मण शक्ति, 14 को कुंभकरण, मेघनाथ वध, 15 को रावण वध, राम-जानकी मिलन व 16 को राम अयोध्या आगमन व राम राज्याभिषेक लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष सहयोग गीता मनीषी डाॅ. अशोक विश्वामित्र का रहेगा। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पुरूषोत्तम शर्मा उर्फ दद्दा भैया को दी गई है। रामलीला मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा।