– सन्यासिनी महिला योगाश्रम में एक माह से रह रही थी

– पोस्टमार्टम के लिए घंटों सदर अस्पताल में पङा रहा शव, कई घंटो तक नहीं आए आश्रम के कोई प्रतिनिधि

– योग आश्रम में अचेत अवस्था में मिलने पर महिला सन्यासिनी को सेवायन हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

✍️रंजीत कुमार विधार्थी
———————-

🟥मुंगेर: मुंगेर शहर के चर्चित सेवायान हॉस्पिटल में रविवार की सुबह योग आश्रम में रहने वाली बुल्गेरिया निवासी 46 महिला विदेशी सन्यासिनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि सन्यासिनी महिला योगाश्रम में एक माह से रह रही थी। उसकी तबीयत दो-तीन दिन से खराब थी उसका इलाज सेवायान में किया जा रहा था। रविवार की सुबह आश्रम में बेहोश मिलने के बाद उसे आनन-फानन में सेवायान अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 02 घंटे के इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। सूचना पर सेवायान अस्पताल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मृतका का नाम डेनिएला मोल्चोव्स्का। वह दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुलगारिया सोफिया शहर की रहने वाली है।
बताया जाता है की मृतक विदेशी महिला सन्यासिनी एक महीना पहले बिहार योग विद्यालय मुंगेर आई थी योग जीवन कोर्स करने के लिए । पूर्व में दो बार बिहार योग विद्यालय आ चुकी है। विदेशी महिला की मौत के बाद आश्रम प्रबंधन द्वारा घंटों बीत जाने के बाद ना तो निजी अस्पताल मे ना तो तो सदर अस्पताल ना तो पोस्टमार्टम हाउस किसी पल प्रतिनिधि को नही भेजा गया। जब महिला के डिटेल जानकारी लेना चाहे तो कोई भी प्रतिनिधि आश्रम से घटनास्थल पर या सदर अस्पताल में नजर नहीं आया। वही इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने भी कहा कि आश्रम प्रबंधन द्वारा कोई भी व्यक्ति सदर अस्पताल नहीं आया है ना ही हमसे किसी ने बात की है । पुलिस ने शव को लाया है पोस्टमार्टम मुंगेर सदर अस्पताल में होगा इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है रात से महिला अनकाउंसेस थी, जिसके बाद आज प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जंहा इलाज के दौरान मौत हो गई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार, कोतवाली पुलिस और सदर अस्तपताल के सिविल सर्जन पीएम सहाय आदि पहुंचे। वही विदेशी महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर की तीन सदस्यीय टीम जिसमे एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। वही इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर रमन ने बताया कि विदेशी महिला की मौत निजी अस्पताल में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा लाया गया है ।पोस्टमार्टम कर शव को पुलिस को सौंप दिया जाएगा।