पत्रकार त्रिपुरारी कुमार मिश्रा को सूबे का पहला डिजिटल डोनर कार्ड देकर सीएम ने किया सम्मानित

डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्वास्थ्य परिवार कल्याण बिहार पटना से सदर अस्पताल मुंगेर के माॅडल अस्पताल के उन्नयन हेतु वर्चुअल शिलान्यास किया। 32.18 करोड़ के लागत से सदर अस्पताल में 100 शैय्या का यूनिट बनाया जायेगा। इस माह में निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। निश्चित तौर पर यह जिला के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में गर्व एवं उपलब्धि की बात है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सूबे के बेहतर स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित भी किया। अच्छे रक्तदाता के रूप में जिले के त्रिपुरारी कुमार मिश्रा को सूबे का पहला डिजिटल डोनर कार्ड देकर सम्मानित भी किया। ये विगत चार वर्षो से लगातार तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करते है। इस वर्चुअल समारोह में माननीय विधायक मुंगेर प्रवण कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश जैन, अपर समाहर्ता विद्यानंद सिंह, सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक सहित स्वास्थ्य परिवार के सदस्य उपस्थित थे।