🛑मुंगेर बिहार

केंद्र की मोदी सरकार ने मुंगेर को नए साल में फिर एक बड़ी योजनाओं का सौगात दी। 1600 सौ करोड़ रुपये की लागत से मुंगेर के गंगा नदी में श्री कृष्ण सेतु के समानांतर एक रेल पुल का निर्माण के साथ ही

जमालपुर-मुंगेर-खगड़िया रेलखण्ड का दोहरीकरण किया जाएगा। समानांतर पुल के निर्माण एवं जमालपुर-खगड़िया रेलखण्ड का दोहरीकरण की स्वीकृति मिलने से मुंगेर, खगड़िया, बेगुसराय, सहरसा जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस पुल के निर्माण हो जाने से इस रेलखण्ड पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। मुंगेर में रेल पुल के निर्माण व दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है और यहां पर 14 किलोमीटर तक रेलमार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा।

🛑इस पुल के बनने से क्या होगा फायदा

बताया जा रहा है कि जमालपुर से मुंगेर स्टेशन की दूरी लगभग 7 किलोमीटर के आसपास है। जमालपुर से 14 किलोमीटर का रेलखंड दोबारा से बनाया जाएगा। वही, जमालपुर स्टेशन से सबदलपुर स्टेशन की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।

सबदलपूर स्टेशन से ही बेगूसराय होते हुए तिलरथ स्टेशन और खगड़िया स्टेशन तक का रेल मार्ग विभाजित होता है। ऐसे में जमालपुर से सबदलपूर स्टेशन तक का दोहरीकरण कार्य होना है। इस पुल के निर्माण से मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय का तीव्रगति से विकास होगा। वहीं मिथिलांचल के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों का मुंगेर से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

⭕मुंगेर के गंगा नदी पर समानांतर होगा रेल पुल का निर्माण

जमालपुर से 14 किलोमीटर पर रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य के दौरान मुंगेर में गंगा नदी पर दूसरे रेल पुल का भी निर्माण किया जाएगा। मालदा रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी में बताया गया की दोहरीकरण कार्य के लिए तैयार किए गए डीपीआर में गंगा नदी पर दूसरे रेल पुल के निर्माण को भी शामिल किया गया है।
वर्तमान में मुंगेर रेल पुल पर सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों सुविधा उपलब्ध है। जबकि मुंगेर रेल पुल पर वाहन का दबाव बना है। ऐसे में यदि दूसरे रेल पुल का निर्माण भी रेल सड़क पुल के रूप में किया जा सकता है।

श्री कृष्ण सेतू पुल को बनाने में लगा था 14
बता दें कि श्रीकृष्ण रेल सड़क पुल के निर्माण में लगभग 14 वर्ष का समय लगा था। इस सड़क रेल पुल के निर्माण के लिए मंदिर की जनता के साथ तत्कालीन सांसद ब्रह्मानंद मंडल ने अनशन किया था। इस पुल की लंबाई 3.750 किलोमीटर है और इसकी चौड़ाई 12.25 मीटर है।इस वर्तमान पुल के निर्माण में लगभग 9300 करोड रुपए की लागत आई थी। विभिन्न तकनीक कारणों से 14 वर्षों तक चले निर्माण कार्य के बाद वर्ष 2016 में 11 मार्च को श्रीकृष्ण

सेतू रेल पुल का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये का उदघाटन किया था। इस रेल पुल की स्वीकृति तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार ने दिया था। उदघाटन के मौके पर खुद तत्कालीन रेलमंत्री सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर में उदघाटन समारोह मौजूद थे। उस दिन मुंगेर में दीपावली मनाया मनाया था। समानांतर पुल के निर्माण से मुंगेर के दिन बहुरेंगे।