दो नकाबपोशों ने घर से बुलाकर ले लिए और पिला दी जहर

संदिग्ध नक्सलियों ने घटना का दिया अंजाम

✍️डॉ शशि कांत सुमन
🟥मुंगेर। मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत में मुखिया के उपचुनाव को लेकर हिंसक वारदात की शुरुआत एक बार फिर हो गई है। शनिवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने मुंगेर जिले के अजीमगंज के मुखिया प्रत्याशी को जहर पिलाकर एवं मारपीट कर हत्या कर दी। इस घटना से अजीमगंज पंचायत में दहशत व्याप्त हो गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। बताया जाता है कि 23 दिसंबर 21 को धरहरा प्रखंड में नक्सली की जन्मस्थली अजीमगंज पंचायत में पूर्व मुखिया परमानंद टुड्डू को शपथ ग्रहण से एक सप्ताह पहले ही नक्सलियों ने घर हमला बोलते हुए गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुखिया पद रिक्त हो गया था। मुखिया पद के लिए उपचुनाव होना है। उपचुनाव में अजीमगंज पंचायत से पूर्व मुखिया जालेश्वर कोड़ा ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। शनिवार को अहले सुबह दो नकाबपोश अपराधी आए और उसको साथ लेकर चले गए। काफी देर के बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान मुखिया प्रत्याशी जालेश्वर कोड़ा के बेहोशी की हालात में जंगल से बरामद किया। ईलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ईलाज के दौरान मुखिया प्रत्याशी जालेश्वर कोड़ा की मौत हो गई। परिजनों का मानना है कि अपराधी नक्सली के वेश- भूषा थे। बता दें कि 23 दिसंबर 2021 को नक्सलियों धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत से
नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुड्डू की नक्सलियों ने घर पर ही गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुखिया के हुए रिक्त पद पर चुनाव होना है। इस चुनाव में जहां नक्सली समार्थित उम्मीदवार भी मैदान में है। अगले चुनाव में भी नक्सली समार्थित उम्मीदवार मैदान में थे। उक्त चुनाव में नक्सली पर्चा चिपकाकर नक्सली समर्थित उम्मीदवार के विरोध में किसी को नामांकन नहीं करने की धमकी दी गई। लेकिन नक्सलियों के साए से बेखौफ लोगों ने चुनाव मैदान में जमकर हिस्सेदारी ली। और परमानन्द टुड्डू चुनाव जीत गए। इस चुनाव में भी मुखिया हत्याकांड के आरोपित चुनाव मैदान में है। वहीं नामांकन दाखिल होते ही क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है। यदि चुनाव के देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाने से चुनाव रक्त रंजित जो सकता है। 25 मई को अजीमगंज पंचायत में चुनाव होना है।