डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र संदलपुर में पुरानी विबाद दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई । देर रात हुई गोलीबारी से आस पड़ोस में अफरातफरी मच गई। इस गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घायलों मे एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल है। घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया । डॉक्टर ने एक घायल महिला और एक पुरुष को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि घायल हुआ बिहार पुलिस का जवान छुट्टी में अपने घर आया था। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली और कासिम बाजार पुलिस मामले की छानबीन जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संदलपुर में निराला यादव और जीतू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है। बुधवार की रात संदलपुर निवासी राधे यादव के पुत्र जीतू यादव का इंगेजमेंट था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। दोनों ओर से लगभग 20 से 25 राउंड गोली चली है। जहां गोलीबारी में जीतू यादव पक्ष के राजीव यादव के सर में गोली लगने से मौत हो गई। दूसरी तरफ निराला प्रसाद यादव की 40 वर्षीय पत्नी अंजुला कुमारी, उसके साले सूरज देव यादव का 30 वर्षीय पुत्र सावन देव यादव को गोली लगी है। दोनों को कमर में गोली लगी है। वहीं मुकेश यादव के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार को जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। इस गोलीबारी में अपने एक मित्र सत्यम कुमार के यहां से भोज खाकर लौट रहे ओड़ाबगीचा निवासी बासुदेव यादव का 27 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार और संदलपुर में ही रहने वाले 55 वर्षीय अरविंद यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में खौफ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बावत कासिम बाजार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है। सभी घायलों को इलाज जारी है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटना के पीछे के कारणों की जांच के लिए पुलिस जुट गई है।