अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दोनों शिक्षक-शिक्षिका को किया सम्मानित

जगदीशपुर गांव में हर्ष व्याप्त, मुंगेरवासियों ने दी बधाई

🟥डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। मुंगेर जिले के जमालपुर नगर परिषद के जगदीशपुर निवासी एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने सम्मानित किया है। इनके सम्मानित होने से जगदीशपुर गांव में हर्ष व्याप्त है। इन दोनों ने मुंगेर ही नहीं बिहार का भी नाम रौशन करने का काम की है। जमालपुर के जगदीशपुर निवासी बिहार के लाल शिक्षक संजय कुमार सजन,पिता विजय कुमार यादव को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान देने हेतु शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को 2022 को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री पेमाखाण्डू ,शिक्षा मंत्री इंजीनियर ताला तादिर और राज्य के मुख्य शिक्षा आयुक्त की उपस्थिति में यह सम्मान शिक्षा मंत्री इंजीनियर तावा तादिर ने सम्मान दिया।
इसके साथ ही बिहार की बेटी सरस्वती कुमारी,पति राज कुमार सिंह को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक शिक्षिका के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान देने हेतु शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को 2022का राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अरुणाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री पेमाखाण्डू ,शिक्षा मंत्री इंजीनियर ताला तादिर और राज्य के मुख्य शिक्षा आयुक्त की उपस्थिति में यह सम्मान शिक्षा मंत्री इंजीनियर तावा तादिर ने सम्मान भेंट किया। दोनों शिक्षकों की पढ़ाने की शैली से काफी चर्चित है। अरूणाचल प्रदेश में हुए सम्मानित होने पर मुंगेरवासियों ने दोनों को ढेर सारी बधाई दी।