श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहा गांव का मामला

✍️मक़सूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट

🛑भाटपार रानी,देवरिया।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहा गांव में दीपावली के रोज शाम को दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता,दो वकीलों सहित कुल एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले में एक पक्ष से भाजपा नेता व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह,उनके भाई एडवोकेट विनोद सिंह पुत्रगण रामचन्द्र सिंह,एडवोकेट उदयभान सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह सहित कुल 9 लोगों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं दूसरे पक्ष से राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्रीराम सिंह सहित कुल 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।इस प्रकार दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज की गई है।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीरामपुर राजू सिंह ने कहा कि एक पक्ष से 9 लोगों व दूसरे पक्ष से 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।