*देवरिया जनपद में औसत से कम हुई बरसात*

✍️विनय कुमार गुप्ता

⭕प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया। मानसून ने जहा एक तरह देश भर में तबाही मचाई है वही देवरिया जनपद में मानसून के धोखा देने से किसानों में हाहाकार मची है। मानसून के महीने में भी अबतक क्षेत्र में औसत से काफी कम बरसात हुई है किसान पानी के लिए आसमानों पर टकटकी लगा रहे है खेतो में बोई गई धान की फसल सूखने की कगार पर पहुच गयी है, किसान धान की नर्सरी को बचाने के लिए खेतो में पम्पिंग सेट से पानी चलाकर फसल को सुरक्षित रखने के लिए जद्दोजहद में लगे हुए है किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें इस समय देखी जा सकती है बरसात के महीने और सावन का आधा महीना बीतने के बाद भी वाटर लेबल नीचे खिसका हुआ है पम्पिंग से पानी निकलने में भी परेशानी से किसान जूझ रहे है। पिछले एक सप्ताह से मामूली बरसात हुई है मौसम विभाग के अनुमान को देखा जाय तो आगे कुछ दिनों तक बरसात की संभावना काफी कम है नदियों नालों और पोखरियो में भी पानी कम है।