✍️विनय गुप्ता।

🟠रुद्रपुर देवरिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह जिला मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली समान काम के लिए समान वेतन निशुल्क चिकित्सा सुविधा अवशेष देएको के भुगतान स्थानांतरण की नीति को और सरल करना जैसे प्रकरण पर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया गया।
बड़ी संख्या में प्रदेश के शिक्षकों ने इसमें प्रतिभाग किया प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य शिक्षक दल के सुरेश तिवारी ने कहा कि यदि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान 1 महीने के अंदर नहीं हुआ तो प्रदेश के शिक्षक साथियों के साथ हम लखनऊ के निदेशक कार्यालय को न सिर्फ घेरेंगे वरन हम जेल भरो आंदोलन भी चलाएंगे एनपीएस की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में व्याप्त एनपीएस सहित अवशेष धन के भुगतान संबंधी समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व को बताया गया शिक्षा निदेशक के द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन भी मिला है धरने और प्रदर्शन के कार्यक्रम में जिले से लगभग 50 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य रुप से कोषाध्यक्ष ब्रह्मा सिंह उपाध्यक्ष विजय भारत सिंह आय-व्यय निरीक्षक अभिषेक पांडे संयुक्त मंत्री गोरखनाथ गुप्ता ओमप्रकाश तिवारी सर्वेश दीक्षित विवेकानंद मिश्रा राजेश गुप्ता राजेश पांडे विजय शुक्ला राजीव राय पंकज मणि प्रधानाचार्य विजय प्रताप श्रीवास्तव विमलेश यादव अंगद कुमार सरोज अभिमन्यु मिश्रा कृष्ण कुमार शुक्ला मुख्य रूप से रहे।