मुंगेर। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में 3 नवंबर को चुनाव होगा। इस पहले धरहरा प्रखंड के माताडीह पंचायत में चुनावी समा बंधने लगी है। सभी प्रत्याशी एक दूसरे को पटकनी देने के लिए रैली निकालने के साथ ही जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही जीत की ओर अग्रसर प्रत्याशियों का रुझान भी सामने आने लगा है। माताडीह पंचायत में दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसमें दो प्रत्याशी अन्य पंचायत वोटर रहने के बावजूद चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे है। ऐसे प्रत्याशी दारू, मांस का प्रलोभन देकर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन बाहरी प्रत्याशी को मतदाताओं ने चुनाव से पूर्व ही खारिज कर दिया है। इसके साथ योगी शर्मा की पत्नी बेबी देवी में मैदान भाग्य आजमा रहे है। अगले बार सशक्त दावेदारी दी थी। लेकिन इस बार संध्या कुमारी के साथ रंजीत यादव ने यादव मतों से सेंघमारी करने से बेवी देवी की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वहीं इस बार इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर के प्रमंडल अध्यक्ष डॉ शशि कांत सुमन उर्फ विदुर जी की पत्नी अर्चना देवी के चुनाव मैदान में आने से सभी उम्मीदवारों की परेशानी बढ़ा दी। इनकी छवि साफ सुथरा रहने के साथ ही समाजहित हमेशा आवाज बुलंद करने के कारण मुखिया प्रत्याशी अर्चना देवी को सभी वर्गों का मत मिल रहा है। इनकी यादव और धानुक के साथ पासवान, रवि दास, आदिवासी मतदाताओं में अच्छी है। एक तरह से इसबार विदुर जी की पत्नी अर्चना देवी के पक्ष में मतदाताओं में लहर चल रही है। रुझान के अनुसार माताडीह को विकसित पंचायत के सपनों को साकार करने के लिए इस बार जनता ने अर्चना देवी को मत देने का निर्णय ले चुकी है। लोगों ने कहना है कि गलत प्रत्याशी के चयन होने से 20 वर्षो से माताडीह का विकास अवरुद्ध है। इस बार हम सभी अच्छे प्रत्याशी अर्चना देवी को मुखिया बनायेगे।