🟥इन्हौना/अमेंठी-शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप माता महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई।

नवदुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर, चिरैया बाराबंकी में विगत 28 वर्षों से दुर्गा पूजा का सफल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम प्रधान चिरैया तथा कमेटी अध्यक्ष संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष राम सहाय सिंह संचालक रामपाल यादव ,महादेव यादव रामजस यादव कोटेदार विनोद गुप्ता अजय सिंह एडवोकेट अखिलेश सिंह आशीर्वाद सिंह शिव बक्श सिंह शिवबंश सिंह घनश्याम सिंह जामवंत यादव शिवपाल यादव और आसपास के भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है।

ग्राम प्रधान संतोष सिंह कमेटी अध्यक्ष ने बताया दिन मंगलवार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें सभी भक्तों से विनम्र निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें तथा माता का आशीर्वाद प्राप्त करे।