✍️सिद्धार्थ नगर से मो,इमरान

🔴सिद्धार्थनगर / डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के अनुपालन में व सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर  के दिशा निर्देश देवी गुलाम क्षेत्राधिकारी बांसी के ज्ञानेंद्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में उ०नि०रमेश कुमार साहनी तथा महिला बीट पुलिस महिला का0 दीक्षा यादव द्वारा महिलाओं बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध महिला सुरक्षा के संबंध में ग्राम कटबन्ध में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया व 1930 हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।तथा महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मा.मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपात हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।