तौफीक खान की रिपोर्ट

वाराणसी महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए हिंसा के खिलाफ आज एक संस्था के सैकड़ो महिलावो व छात्राओं के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।महिलाओं के सुरक्षा के तहत चलाये जा रहे इस अभियान के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को किया गया।इस कार्यक्रम में महिलाओं को
1090-वूमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा, मार्शल आर्ट, गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया।