🛑जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

>>>> 10:35 पर पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरा महा महिम का हेलीकॉप्टर

>>> सांसद हरीश द्विवेदी, कमिश्नर आईजी,पुलिस अधीक्षक तथा पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने किया महामहिम का स्वागत

>>> सलटॉआ ब्लॉक के लेदवा मे राज्यपाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

>>> *राज्यपाल ने लड़कों के लिए कहीं बड़ी बात, कहा कुछ नहीं करोगे तो लड़कियां कर देंगी रिजेक्ट* –

 

🛑बस्ती 4 सितम्बर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल 10:35 के लगभग पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से पहुंची |
जहां उनका स्वागत सांसद हरीश द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक रुधौली संजय जयसवाल सहित जिले के अधिकारियों द्वारा किया गया |
महामहिम सलटोआ ब्लॉक के लेदवा ग्राम पहुंची जहां उन्होंने विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण किया |
महामहिम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया |
उन्होंने प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों से सवाल पूछे, बच्चों के सही जवाब देने पर उनकी प्रशंसा की |
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में होम्योपैथिक दवाएं रखी जाए | जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित तथा महिलाओं के माहवारी संबंधित दवाओ का वितरण किया जाए|
राज्यपाल ने केंद्रऔर राज्य सरकार की योजनाओं का प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है |
चंद्रयान-3 के मिशन के लिए मोदी और इसरो के वैज्ञानिको की प्रशंसा की |
उन्होंने कुपोषण, कैंसर, माहवारी जैसी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में जानकारी दिया |
कार्यक्रम में लड़कियों की संख्या ज्यादा देख उन्होंने पूछा लड़के कहां है | उन्होंने लड़कों से कहा कुछ करोगे नहीं तो लड़कियां कर देंगे रिजेक्ट |
राजपाल ने लड़कियों से कहा कि वह अच्छा पति खोजें तथा दहेज मांगने वालों को लताड़ दें,अच्छी शिक्षा ले अच्छा जीवन यापन करें |
कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, महेश शुक्ला तथा निर्वतमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी मौजूद रहे |