🛑रिपोर्ट नरेश सैनी

 

🟥मथुरा। गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में श्रीमती रूमा कुमारी प्रधानाचार्या द्वारा झंडा फहराया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री दोनों महान विभूतियों को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण किया गया। विद्यालय के अध्यापक सुभाष चंद्र मौर्य द्वारा संचालन किया गया। समस्त अध्यापकों द्वारा दोनों महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

 

 

प्रधानाचार्य द्वारा दोनों महान विभूतियां के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यक्ति कर्म से महान बनता है। हमें दोनों महान पुरुषों से प्रेरणा लेते हुए स्वयं की उन्नति करते हुए देश व समाज की उन्नति पर भी ध्यान देना होगा ।
इस अवसर पर छोटेलाल, रोशन सिंह, अजय कुमार, कृष्ण पाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंघल ,हरिओम सिंह, यतींद्र कुमार ,जयंत कुमार ,श्यामलाल, सुभाष चंद्र मौर्य ,सुरेंद्र सिंह ,अवधेश कुमार पटेल, मनोज कुमार, गिरीश चंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा ,विवेक कुमार ,राहुल शर्मा ,खेमचंद शर्मा, गिर्राज सिंह , समस्त छात्र-छात्राएं,अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।