🟥रुद्रपुर देवरिया।

🔻मकर संक्रांति के महापर्व पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पकड़ी मंडल के अध्यक्ष कमलेश सिंह के साथ विधानसभा क्षेत्र के नेता अनिल कुमार पांडे ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मिलकर मकर संक्रांति की बधाई दी। और उत्तर प्रदेश में एक बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया है।
भाजपा नेता अनिल कुमार पांडे ने कहा कि महा संक्रांति का पर्व सनातन परंपरा का महापर्व है ऐसे महापर्व पर ऋषि-मुनियों और महारथियों ने स्नान दान और सामूहिक रूप से मिल बैठकर एक दूसरे के साथ खिचड़ी भोजन ग्रहण करने की परंपरा हैं। त्योहार हमें एक दूसरे के साथ भाईचारा का संदेश देते हैं और आज के दिन हमें उसी संकल्प को दोहराने की जरूरत है ।
श्री पांडे ने कहा कि योगी जी की सरकार ने सनातन परंपरा और हिंदू धर्म को विस्तार ही नहीं दिया, बल्कि विश्व स्तर पर पहचान बनाने के हित में कार्य किया है। मठ मंदिरों का कायाकल्प पहली बार भाजपा की सरकार में हुआ है।
पकड़ी मंडल के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े हुए उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले चलने का ऐतिहासिक कार्य किया है जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। ऋषि सिंह आनंद दुबे,शैलेश पांडेय मयंक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।