💢जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🛑बस्ती 11 जुलाई श्रावण मास और कांवड़ को देखते हुए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आर.के. भारद्वाज ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ कांवड़ मार्ग तथा भदेश्वर नाथ मंदिर पर हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया |

उन्होंने कावड़ यात्रा और जलाभिषेक को शांति पूर्ण संपन्न कराने हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को उचित निर्देश भी दिए|
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद तथा मेले की तैयारी में लगे हुये अधिकारी,कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी, भदेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी, कार्यकर्ता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे |