✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता 9721071175

🟥बस्ती 24 जून थाना समाधान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा थाना कप्तानगंज पर आयोजित समाधान दिवस में दूरदराज से आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना |
इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया तथा से समस्याओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आई हुई फरियादियों के समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनका समय पर निस्तारण करें |
इस अवसर पर तहसीलदार हर्रैया थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय सहित राजस्व विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुरानी बस्ती थाने पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया |
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर आए हुए फ़रियादियों के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण हेतु उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया |
इस दौरान राजस्व विभाग थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा नगर थाने पर आयोजित समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल, बीपीओ को प्रार्थना पत्रों पर विधिक कार्यवाही करते हुए समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया |
इस अवसर पर थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद,राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे |