🛑विनय कुमार गुप्ता

🟥रुद्रपुर देवरिया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा भूपेंद्र सिंह को देवरिया जनपद का पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारी अनिल कुमार पांडे ने कहा कि भूपेंद्र सिंह जी युवावस्था से ही पार्टी के सक्रिय सिपाही के रूप में कार्य करते रहे हैं उनके इसी जोश और उत्साह को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद दे कर सम्मानित किया है उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूती के साथ संघटनात्मक कार्य करेगी। पूर्व मंत्री और विधायक जयप्रकाश निषाद, गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम,ब्लाक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान, संगम धर द्विवेदी आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है।