🔴संत कबीर नगर /पौली ब्लॉक क्षेत्र में
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को पौली क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान रहा। बाइक जुलूस, पदयात्रा के जरिए हर घर तिरंगा लगाने व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
भाजपा विधायक गणेश चौहान , प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख पौली राम मिलन यादव के नेतृत्व में शनिचरा बाजार से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। भारत माता की झांकी की झाँकी के साथ बाइक जुलूस की शक्ल में निकली यात्रा निहैला,पारासिर, मड़पौना, अजाव, दुल्हापार,पौली, खेवसिया, खरचा, रामपुर,पचरा, परसहर,रोसया बाजार, महेश्वरपुर, चौराकला होते हुए पुनः शनिचरा बाजार पहुँची। जहाँ पर मौजूद लोगों ने देश की एकता अखंडता व राष्ट्र धर्म पालन का संकल्प लिया। इस मौके पर धनघटा विधायक गणेश चौहान, भरत भुवाल चौधरी, राम मिलन यादव,अच्छे सिंह कपिल देव कनौजिया, उमेश सिंह, लाल साहब सिंह, प्रदीप पाल, सुनील सिंह, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ दरोगा सिंह, तिवारी राजकुमार चौरसिया ,अशोक यादव,साधु, संजय राठौर,बन्धु चौहान,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।