🔴प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ‘बूथ संपर्क अभियान’के दौरान पुर्व नगर अध्यक्ष व सभासद सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे रूद्रपुर नगर के सुभाषचन्द्र बोस शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 240,241,242 लालाटोली वार्ड व आजाद नगर वार्ड मे डोर टू डोर संपर्क कर मोदी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया एवं पत्रक वितरण किया।

इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को सामवृद्धिशाली और विकास की ओर ले जाने का कार्य किया है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्यों से जनता तो सीधा लाभ मिला है बिचौलियों का पत्ता कटा है लोग आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं इस दौरान नगर उपाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता जी,रमेश गुप्त, नगर मंत्री त्रिभुवन वर्मा,गोपाल गुप्ता,पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष जीतबन्धन विश्वकर्मा, अनुसुचित मोर्चा के अध्यक्ष लालबचन सोनकर सेक्टर संयोजक लक्ष्मीकांत कसौधन, बुथ अध्यक्ष रतन गुप्त,दुर्गेश मौर्य, हरेन्द्र वर्नवाल, रमेश सोनकर,सभासद अरविन्द शुक्ल,सुशील निगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।