विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रुद्रपुर देवरिया।
बुधवार को दुग्धेश्वर नाथ मन्दिर स्थित बहुद्देशीय हाल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के तहत दीपावली की शुभकामना देते हुए राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने देश की सांस्कृतिक और सनातन परंपरा को नई पहचान दी हैं। सेक्युलर का ढोंग करने वाले सभी दलों के नेताओ को मन्दिरो के दरवाजे तक मत्था टेकने के लिए मजबूर किया हैं। भाजपा सरकार ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण की अपनी सोच को आज साकार किया, अयोध्या काशी और मथुरा जैसे हमारे धरोहर को नई सांस्कृतिक पहचान दी हैं। श्री निषाद ने कहा कि इमारत की मजबूत नीव की तरह से भाजपा के बूथ अध्यक्ष होते है पार्टी का कोई भी बड़ा नेता ही क्यो न हो सभी को बूथ स्तर की जिम्मेदारियां बाटी गई हैं। पन्ना प्रमुख को भी बड़ी जिम्मेदारी हैं जिसको समझते हुए पार्टी के कार्यो में लगने की जरूरत हैं। कार्यक्रम में
ब्लाक प्रमुख उषा पासवान,महेश मणि त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, रामसन्तोष शुक्ला, रामसुधारे पासवान, सुशील चन्द्र गुप्त तेज प्रताप गुप्त, अरुण सिंह, निखिल मौर्य,अनिरुद्ध चौधरी, रमेश सिंह मदन मोहन गुप्त शिरोमणि त्रिपाठी, अंकुर सिंह श्रीनेत, रुद्रनाथ मिश्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।