🟥विनय कुमार गुप्ता

🟠रुद्रपुर देवरिया। नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं भाजपा और सपा बसपा प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान सभी वार्डों में चल रहा है वही एनसीपी, सुभासपा प्रत्यासी भी चुनाव मैदान में अपनी ताकत झोंक दी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती सुधा निगम के पक्ष में पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कौशल किशोर सिंह ,इंजीनियर सुशील चंद्रगुप्त, के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों की गलियों में हैंडबिल के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं वही भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नर्मदा देवी के पक्ष में पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुबह और सायंकाल सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं के अलग-अलग टीम के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आम जनता से विकास और विश्वास के आधार पर वोट करने की अपील कर रहे है। बसपा प्रत्यासी श्रीमती विनीता त्रिपाठी, एनसीपी की स्नेहलता वर्मा, और सुभासपा उम्मीदवार मनोरमा गुप्ता,आप प्रत्यासी का चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है।