🔴प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को मिशन कमल के अंतर्गत महिलाओं के हथेलीयो पर मेहंदी से कमल बना कर उन्हें भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित किया गया। इस दौरान एक नुक्कड़ सभा में महिला वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ और मोदी सरकार के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने बहू बेटियों के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ा। अपराधी माफियाओं का अंत किया आज सुरक्षा का भाव देखने को मिल रहा है। योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ मिल रहा हैं।
भाजपा की कार्यकर्ताओ के साथ नगर भ्रमण करते हुए नारी के सम्मान में 2022 चुनाव में फिर से योगी सरकार लाने के लिए लोगो से अपील की।
जिसमे मुख्य रूप से विहार से आयी हमारी प्रवासी नीतू सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा भारती शर्मा जी,निरंजला भट्टाचार्य, नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नीलम यादव, गूंजा देवी, मैनावती देवी मंजु देवी , पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री सौरभ गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।