उमा नाथ यादव

रायबरेली भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विधानसभा बछरावां की मंडल स्तरीय कार्यसमिति बछरावां और अमावा की बैठक कस्बा महाराजगंज में नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा थी एवं कार्यक्रम का संचालन प्रीति पांडे महामंत्री महिला मोर्चा रायबरेली और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बछरावां के विधायक राम नरेश रावत थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिलेश ओझा ने अपने संबोधन ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए तैयार रहें क्योंकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का कार्यकर्ता काम करें तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव गांव जाकर कार्यकर्ता बैठक कर अचार प्रसार करें और मुख्य अतिथि ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उमा सिंह भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री श्रीमती वंदना सिंह अहम जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा अवस्थी जिला मंत्री अनीता पांडे अमावा मंडल अध्यक्ष श्वेता सिंह सरोज सिंह सहित अन्य तमाम महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे