✍️विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

🟥रुद्रपुर देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सुधा निगम के पक्ष में चुनावी प्रचार प्रसार के लिए सांसद एवं फ़िल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की मंगलवार को रोड शो का आयोजन किया गया है। पूर्व चेयरमैन व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुधा निगम के पति छट्ठेलाल निगम ने बताया कि भाजपा सांसद व भोजपुरी फ़िल्म स्टार दिनेश लाल यादव मंगलवार सुबह रुद्रपुर देवरिया वाईपास चौराहे से सुबह 8:30 बजे से एक रोड शो करेंगे जो बसस्टेशन होकर गुजरेगा। सभी कार्यकर्ता भाजपा समर्थक सुबह कार्यक्रम स्थल देवरिया पूर्वी बाईपास पर इकट्ठा होकर रोड शो को सफल बनावे। श्री निगम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुधा निगम की जीत सुनिश्चित है जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए रोड शो का आयोजन पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसकी उत्सुकता कार्यकर्ताओं में कई दिनों से चल रही थी, देश व प्रदेश के विकास के साथ ही रुद्रपुर का भी अब विकास होगा।