🟥संत कबीर नगर /पौली ब्लॉक क्षेत्र के चन्द्रभान सिंह शिक्षा निकेतन शंकर पुर में आयोजित विकासशील इंसान पार्टी की सभा मे विहार सरकार के कैविनेट मंत्री मुकेश साहनी ने अपने प्रत्याशी अमृत कन्नौजिया के पक्ष में वोट माँगते हुए भाजपा पर जमकरहमला बोला कहा की 2018 में विकासशील इंसान पार्टी की स्थापना कि गई। और दो वर्ष में विहार में हमारे बल पर भाजपा की सरकार बनी हुई है। भाजपा सरकार हमेशा निषादों के साथ धोखा किया। सवर्णो , पिछडो, अनुसूचित, अनुसूचित जन जाति को आरक्षण मिला लेकिन आजादी के 75 वर्षों के बाद भी निषादों आरक्षण नही दिया गया
जिससे पूरे प्रदेश में निषादों की स्थिति बदतर बनी हुई। निषादों को अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। इसके आप सबको अपने विधान सभा मे भाजपा को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए अपने प्रत्याशी या भाजपा प्रत्याशी के विरोध में आगामी तीन मार्च को मतदान करें। जिससे भाजपा को आपके ताकत एहसास हो जाय। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा, उमेश साहनी प्रदेश चुनाव प्रभारी,राजेश गुप्ता, हीरालाल निषाद, सोहन राणा निषाद, अनिल यादव,विद्यासागर चौधरी, राम चन्दर निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।