🟥विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रुद्रपुर देवरिया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 81 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्यासी बनाये जाने की खबर मिलते ही राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने पौराणिक श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुचकर भगवान शिव का मत्था टेका, जहा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। जयप्रकाश निषाद के पैतृक गांव लक्ष्मीपुर रामलक्षन और रुद्रपुर नगर में भी राज्यमंत्री जयप्रकाश का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।
जयप्रकाश निषाद के साथ ही पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना से सुरेंद्र चौरसिया,बरहज से पूर्व मंत्री स्वO दुर्गा प्रसाद मिश्रा के पुत्र दीपक मिश्रा उर्फ शाका बाबा को उम्मीदवार बनाया है देवरिया सदर से विधायक डाँ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी बरहज से सिटिंग विधायक सुरेश तिवारी,रामपुर कारखाना से कमलेश शुक्ल का टिकट काट दिया है।
राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद का आठवी बार टिकट फाइनल हुआ है पार्टी में उनका कद बड़ा होने के साथ
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ निषादों के देवरिया जनपद के सर्वमान्य नेता के रूप में तीन दशकों से पहचान बनाई है।
तीन बार जिला संयोजक और दो बार जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालकर अपने राजनीतिक कौशल का लोहा भी मनवाया।
क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी 62 वर्षीय श्री निषाद 2017 के चुनाव में मोदी लहर में रिकार्ड मतों से विजयी हुए हैं। भाजपा से 1989 में राममंदिर आंदोलन से जुड़े। इस दौरान उन्हें एक माह तक बस्ती में जेल की हवा खानी पड़ी। 1991 के रामलहर में भाजपा के टिकट पर निषादों और स्वर्ण वोटो के बदौलत पहली बार विधायक बने। 1993 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की लहर में हार गए। 1996 में एक फिर जीत का परचम लहराया। हालांकि उसके बाद 15 साल तक रुद्रपुर में भाजपा जीत से दूर रही। सातवीं बार के प्रयास में उन्हें 2017 में कामयाबी मिली। जिलाध्यक्ष रहने के दौरान ही 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनपद की तीनों संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की। जिससे प्रभावित होकर नेतृत्व ने 10 दिसंबर 2014 को संगठन में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा। खास बात यह रही कि राजनीतिक सफर के शुरुआत से लेकर आज तक उन्होंने कभी दल नहीं बदला।
स्वागत करने वालो में संगम धर द्विवेदी,कौशल किशोर सिंह,कमलेश सिंह रामसन्तोष शुक्ला, आर के विश्वकर्मा, ऋषि सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, तेजप्रताप गुप्ता, रुद्रनाथ मिश्रा, उत्कर्ष रावत, संतोष गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, देवेंद्र सिंह, परशुराम गुप्ता, मदन उपाध्याय, संतोष पांडेय आदि कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।