*नौनिहालों को शिक्षित करने का लिया संकल्प*

*मुसहर बस्ती के बच्चे आज भी शिक्षा से हैं दूर,शिक्षा विभाग महज आकड़ो में सिमट कर गया*

✍️*विनय कुमार गुप्ता की विशेष कवरेज*

🟥रुद्रपुर देवरिया
रुद्रपुर विकास खण्ड के एकला मिश्रौलिया गांव के मुशहर बस्ती को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने एक समारोह के दौरान गोद लिया हैं। मुशहर बस्ती में शत प्रतिशत आश्रितों को मुफ्त आवास, बिजली सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दिलाने के साथ ही नौनिहालों को शिक्षित करने का उन्होंने संकल्प लिया है। और इसके लिए उन्होंने भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष राम संतोष शुक्ला और पूर्व मंडल अध्यक्ष राम जंतन पुजारी के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर के मुसहर बस्ती के लोगों का सर्वेक्षण करके रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।
शनिवार को मुशहर बस्ती में भाजपा नेता मोहन उपाध्याय द्वारा आयोजित सामूहिक सहभोज के आयोजन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह ने सैकड़ों महिलाओं और बच्चों के बीच अपना उद्बोधन दे रहे थे इसी बीच उन्होंने बच्चों से हाथ उठवाकर के उनके स्कूल जाने के बारे में जानकारी चाही तो अधिकांश बच्चों ने स्कूल ना जाने की जमीनी हकीकत जानी तो भाजपा जिलाअध्यक्ष भौचक रह गए।
और उन्होंने तत्काल इस मुसहर बस्ती को गोद लेने का संकल्प लिया।
मुशहर समाज के बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षित करने का आह्वान करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुशहर बस्ती में विभागीय टीम को भेजकर जल्द ही भौतिक unसर्वेक्षण कराया जाएगा जिससे भाजपा सरकार के सभी योजनाओं जैसे मुफ्त आवास, बिजली, शिक्षा जैसी योजनाओं का लोगो को समुचित लाभ दिलाया जा सके।