✍️अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
🔴गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
ब्रह्मपुर ब्लाक परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि पार्टी उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि 2014 के बाद जिस प्रकार नए भारत की शुरुवात हुआ कि सबका साथ सबका विकास आदि नीतियों के बारे में बताया। ब्रह्मपुर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू द्विवेदी ने मोदी जी के प्रभाशाली नीतियों पर प्रकाश डाला और उन्होंने महिलाओ से अपील किया की भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है तो 2024 में मोदी जी की सरकार चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष ब्रह्मपुर चन्दन मिश्रा , मंडल महामंत्री अमरीश धार द्विवेदी , मंटू यादव, पूर्व विधायक बेचन राम एवं अन्य मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।