✍️उमा नाथ यादव रायबरेली 9415 7396 25

🔴जनपद रायबरेली से 183 ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी अमरपाल मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के गदागंज बरारा बुजुर्ग माधवपुर दीन शाह गौरा कुटिया चौराहा बना पार सहित दर्जनों स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया स्वागत के क्रम में भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने आम जनता से अपील किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऊंचाहार क्षेत्र की जनता अपने बेटे भाई अमरपाल मौर्य को जीता कर ऊंचाहार क्षेत्र का विकास में कोई बाधा नहीं आने दूंगा और दोबारा प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने में अपना योगदान प्रदान करें तथा भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सभी वर्गों का सम्मान भाजपा में है और करती चली जा रही है भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं से स्वागत करने वालों में महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष है अनीता श्रीवास्तव महिला मोर्चा की जिला मंत्री वंदना सिंह जेपी सिंह ओम दत्त सिंह पूर्व प्रधान गंज बदरवा संतोष अवस्थी बबलू त्रिपाठी विश्वजीत श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। उधर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के राधा बालमपुर दुर्गागंज जमुनापुर ऊंचाहार बाबूगंज जगतपुर विश्वनाथगंज पड़रिया चौराहा सहित दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील किया कहा कि आने वाले समय में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और आप सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव के साथ जिला मंत्री वंदना सिंह उमा सिंह रश्मि सिंह सुनीता तिवारी सुषमा मिश्रा सहित दर्जनों महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में वोट मांगे और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील किया