✍️नरेश सैनी

🟥मथुरा – भाकियू भानु की बैठक खानपुर चौराहे पर हुई। बैठक में मथुरा के सबसे वरिष्ठ एवम कद्दावर किसान नेता रतन सिंह पहलवान ने भानु गुट की रीति नीतियां से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफा राष्ट्रिय अध्यक्ष को भेज दिया। इसे भानु गुट को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, साथ ही संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भी रतन सिंह पहलवान के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर, प्रदेश सचिव कुंतभोज रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह सिकरवार, मंडल उपाधक्ष रामगोपाल फौजी , ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, देवी सिंह, डा राधे लाल, बिल्ला राष्ट्रिय सलाहकार श्यामपाल सिंह इंस्पेक्टर, जिला उपाधयक्ष जयपाल सिंह चौधरी, खड्ग सिंह चौधरी, अजय पाल सिंह सहित मांट तहसील अध्यक्ष चरण सिंह ने अपनी समस्त मांट तहसील की कार्यकारणी सहित भानु गुट से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि रतन सिंह पहलवान चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समय भी जिला अध्यक्ष के पद पर लंबे समय तक रहे थे, वर्ष 2011 में भानु गुट अलग बनने पर उसके संस्थापक सदस्य रहे हैं।