💢सत्येंद्र यादव

🟥मथुरा बलदेव- भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक बलदेव में 14 जुलाई को होगी। बैठक को सफल बनाने के लिए गांव गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बुधवार को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में मढ़ौरा, इंदावली, अकबर गढ़ी, भल्ला नगला, ततरौता, सैदपुर, कठैला सहित कई गावों में जनसंपर्क किया। 14 जुलाई की बैठक में बिजली विभाग, आवारा गौ वंश, पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ बड़े आंदोलन का एलान किया जायेगा।
मंडल अध्यक्ष आगरा रामवीर सिंह तोमर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव कुंतभोज, उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राधे लाल ने बताया कि किसान बिजली विभाग से दुखी हैं, किसान विद्युत विभाग के अधिकारीयों के गलत बिल को ठीक कराने के लिए चक्कर पर चक्कर कटाने के बाद भी बिल ठीक नहीं करा पा रहे हैं। किसानों के सामने बेसहारा गौ वंश की समस्या गंभीर बनी हुई है, 10 साल से भी ज्यादा समय से बलदेव कैलाश मार्ग जर्जर हालत में है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी किसान संगठनों की अनदेखी करते हैं। पेचवर्क के नाम लीपापोती करते हैं। बरसात में टूटीफुटी सड़कें दुर्घटना का कारण बनी हुई हैं। अधिकारी कर्मचारियों को चेतवनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली को सुधार लें । इस दौरान प्रेम सिंह सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर मास्टर, ओमवीर रावत, देवी सिंह, हरिपाल सिंह परिहार, केदारी प्रधान, वेदप्रकश तोमर, हरिओम सिंह, सोहन सिंह सिकरवार, मानसिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।