✍️नरेश सैनी

खेतों पर जाकर किया किसानों से संपर्क

मथुरा बलदेव – भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह तोमर ने संगठन को मज़बूत बनाने के लिए सोमवार को कार्यकर्ताओं संग पटलोनी, दघेंटा, भरतीया, गढ़ी नंदू, सेलखेड़ा आदि गांवों में किसानों से संपर्क किया। खेतों पर पहुंचकर मुलाकात की। किसानों को संगठित होकर लड़ाई जारी रखने के लिए कहा। आगरा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि ट्यूबेलों पर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया जायेगा। आवारा गौ वंश, जर्जर सड़कें, बलदेब पर यमुना एक्सप्रेस से कट जैसे मुद्दों पर आंदोलन किया जायेगा। किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा। जनसंपर्क करने बालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह सिकरवार, प उत्तर प्रदेश सचिव कुंतभोज रावत, ओमवीर सिंह मास्टर, देवी सिंह, हरिपाल सिंह परिहार, ओमवीर सिंह रावत, केदारी प्रधान, डा राधे लाल आदि रहे।