🔴विनय गुप्ता

🔻प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया। उपनगर के टेढास्थान वार्ड के अम्बेडकर चौराहे पर बुधवार को भगवान बुद्ध एवं संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुहल्ले के सैकड़ो लोगो ने भाग लिया इस दौरान भगवान बुद्ध और अंबेकर के जयघोष किये गये। कार्यक्रम में मूर्ति अनावरण को बौद्धिष्ट उपदेशक द्वारा मंत्रोच्चार के साथ माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम के संयोजक बसपा के निवर्तमान जिलासचिव व वार्ड के सभासद धम उपासक उपेंद्र मास्टर, धर्मपत्नी किरण देवी ने फीता काटकर अनावरण किया तथा मूर्ति का माल्यापर्ण,किया। जय बहादुर गौतम, सभासद लल्लन गुप्ता, बसपा नेता महेश वर्मा, स्वस्थ कर्मी विकास कुमार , रमाशंकर मास्टर ने भी भगवान बुद्ध और अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया।
सभासद उपेंद्र मास्टर ने कहा कि भगवान बुद्ध मानवता के सच्चे उपदेशक कहे जाते थे जीवन भर समाज और मानव कल्याण के साथ विश्व शांति की वकालत की। सभासद लल्लन गुप्ता ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर जी संविधान के निर्माता होने के साथ समाज से छुआ छूत भेदभाव को दूर करने में अहम भूमिका निभाई हैं भारत का संविधान दुनिया भर में सबसे अच्छा माना जाता हैं हम डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज के प्रति किये गए कार्यो को हमे आत्मसात करने की जरूरत है।