रवीन्द्र सिंहरायबरेली। श्री कृष्ण पर्व पर जिले भर में धूम है। कोरोना काल मे बुरी यादों को छोड़ते हुये श्री कृष्ण भक्तों ने अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये। इसी कड़ी में शहर के दीप पैलेस में ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने प्रत्येक वर्ष की की भांति इस बार भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने श्री राधा, कृष्ण सहित अन्य देवी देवताओं का रूप धारण करके मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी बच्चों संग नृत्य व लीलाएं पेश की। कार्यक्रम की प्रस्तुति देख आये हुए सभी मेहमान मंत्र मुग्ध हुये।

कृष्ण जन्मोत्सव के दिव्य अलौकिक जन्म पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार द्वारा यह कार्यक्रम लगातार 8वी बार आयोजित किया गया। राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ज्योति की अध्यक्षता में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दीप जलाकर हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने मुख्य भूमिका में कार्यक्रम में आकर शोभा बढाई।

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण के रूप में दिवांश तिवारी, आमिर मकसूद, ईशा ने प्रतिभाग किया। अर्चना, इशिता माही, अनुष्का, तेजस्विनी, जया, आयुष, विनायक, गुरूत्व ने सतयुगी देवी- देवताओं के रूप में अलौकिक, मनोहारी प्रस्तुति दिया। बहुत ही सुंदर सतयुगी महारास ब्रह्माकुमारी बहन प्रीति, जान्हवी, जागृति, सीमा, वैशाली शालिनी, शिखा, आरती, अंजू और रूपाली ने प्रस्तुत किया।