🟥जौनपुर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमहित जौनपुर -2 पर ‌भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव, मऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ हर्षवर्धन सिंह का भ्रमण हुआ जिसके दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने डॉ हर्षवर्धन सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर, उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुये केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों का डॉ सिंह से परिचय कराया साथ ही साथ केंद्र द्वारा कराये जा रहे किसान प्रशिक्षण, रोजगार परक प्रशिक्षण, सेवारत कर्मचारियों के प्रशिक्षण, ऑन फार्म ट्रायल (प्रक्षेत्र परीक्षण), अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, किसान वैज्ञानिक संवाद, किसान वैज्ञानिक समूह चर्चा, किसान गोष्ठी आदि के बारे में अवगत कराया तथा केन्द्र पर स्थापित की जा रही प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ हर्षवर्धन सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र, अमिहित, जौनपुर-2 पर वर्तमान में कराये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने नवनियुक्त वैज्ञानिकों को सलाह दी कि किसानों से हमेशा जुड़े रहें तथा उनके कृषि संबंधित समस्याओं का त्वरित निवारण हेतु लगे रहे हैं, कृषि की आधुनिक विधि एवं पद्धतियों को उनके बीच प्रसारित करें जिससे कि किसानों का लाभ हो। डॉ सिंह ने सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों के साथ अपना अनुभव साझा किया तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ संस्था के कार्यों का विशेष जानकारी थी जिसमें उन्होंने बताया कि इस संस्था में विभिन्न कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव का संरक्षण एवं गहन अध्ययन किया जाता है तथा कृषि के क्षेत्र में सूक्ष्मजीवों की उपयोगिता एवं फसल उत्पादन में सूक्ष्मजीवों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न फसलों में पोषक तत्वों की पूर्ति करने में सूक्ष्म जीवों की बहुत ही महत्व भूमिका है। अंत में उन्होंने प्राकृतिक खेती में कृषि उपयोगी सुक्ष्मजीव की महत्वता एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा केन्द्र पर प्राकृतिक खेती पद्धति से लगाये गये धान (एन.डी.आर.2065) के प्रदर्शन, बीजोत्पादन के लिये उगायी गईं ढैंचा की फसल का अवलोकन किया इसके उपरान्त केन्द्राध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने पादप रोग वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार, शस्य वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार एवं प्रक्षेत्र प्रबन्धक श्री विजय कुमार सिंह को साथ लेकर, प्रधान वैज्ञानिक डॉ हर्षवर्धन सिंह का प्रगतिशील किसानों के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। जिसके दौरान डॉ हर्षवर्धन सिंह ने किसानों को मक्का की फसल में *”चारकोल रोट”* बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उसके रोकथाम के उपाय बताये तथा कृषक के प्रक्षेत्र से नमूना एकत्र किया, जिसका उनका गहन परीक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ द्वारा कराया जायेगा। यह प्रक्षेत्र भ्रमण ग्राम अकबरपुर विकास खंड केराकत जनपद जौनपुर में किया गया। जिसके दौरान प्रगतिशील किसान ; सुभाष चंद्र, उदय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे। केन्द्र एवं प्रक्षेत्र भ्रमण के समापन पर केन्द्राध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ संस्थान से आये प्रधान वैज्ञानिक डॉ हर्षवर्धन सिंह का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम आयोजन में केन्द्र के वैज्ञानिको डॉ अनिल कुमार (कृषि वानिकी), डॉ अमित कुमार सिंह (पशुपालन) एवं कर्मचारियों प्रदीप कुमार, सचिन यादव, विश्वजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।