रिपोर्ट, अब्दुर्रहीम शेख।

आज राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल आजमगढ़ यूनिट की महाना मीटिंग आज जिलामुख्यालय पर जिलाध्यक्ष नोमान अहमद की अध्यक्षता में हुई,जिसमे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुफ्ती गुफरान साहब वा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल साहब शामिल हुए,बैठक में पार्टी संगठन को मजबूती के लिए चर्चा हुई और तय हुआ की विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता बैठक किया जाए,ब्लॉक अध्यक्ष ,न्याय पंचायत अध्यक्ष ब ग्राम अध्यक्ष तक कमेटी का गठन किया जाएगा,गांव गांव सदस्यता अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा लोगो पार्टी से जोड़ा जाएगा, जिलाध्यक्ष महोदय ने मो०आमिर इरफान को विधानसभा दीदारगंज का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया, वा सम्मीउल्लाह आमिर को पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष,दिलशाद अहमद को बिलारयागंज ब्लॉक अध्यक्ष,जिला कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया,बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य अबू तालिब इस्लाही, जिला प्रभारी हाजी शकील अहमद ,नूरूल हुदा प्रदेश अध्यक्ष युवा, मास्टर तारिक, मो आमिर समेत कई उलेमा कार्यकर्ता मौजूद थे।