विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

रुद्रपुर देवरिया। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावो की तैयारी में जुट गई हैं पार्टी के निर्देश पर कार्यकर्ता‘बूथ सम्पर्क अभियान’ के तहत नागरिकों से सम्पर्क कर पार्टी के नीतियों को पम्पलेट द्वारा अवगत करा कर आशीर्वाद बटोर रहे है। मंगलवार को पूर्व चेयरमैन और गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम ने रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा बरडीहा दल व ग्राम सभा बरडीहा अली के बूथ संख्या 317, 318, 322 पर डोर टू डोर सम्पर्क कर योगी सरकार की साढे चार साल के उपलब्धियों को गिनाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार को जनता पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। किसान नौजवान छात्र व्यपारियो के साथ सभी वर्गों का ख्याल रखा कानून व्यवस्था को दुरस्त कर प्रदेश से माफिया राज का अंत किया जिससे प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार पर विश्वास बढ़ा है।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री ऋषि सिंह, बूथ अध्यक्ष ओमकार नाथ पाण्डे, दयानन्द वर्मा, ज्ञानदीप पाण्डे, भाजयुमों मण्ल अध्यक्ष शैलेष यादव, ओमप्रकाश चौरसिया,पवन जायसवाल, कमलेश तिवारी, सत्येन्द्र विश्वकर्मा,धनन्जय जायसवाल, हरिओम कारुष ,दीपक जायसवाल, रमेश मोदनवाल कैलाश खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।