⭕(मिर्जापुर)

*मीरजापुर वन प्रभाग द्वारा आयोजित मेगा प्लांटेशन अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर की इकाई संख्या 011A एवं 011B के स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह महोत्सव ग्राम मोहनपुर, भौरख (पड़री प्रखंड) में आयोजित किया गया था। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बड़ी पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना।
इस अवसर पर *एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० त्रिभुवन नाथ* ने कहा कि, पेड़ हमारे जीवन का एक प्रमुख आधार है, पेड़ हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन, छाया और भोजन देते हैं।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारी *डॉ विनीता सिंह* ने कहा कि, वर्तमान औधोगीकरण के दौर में वृक्षारोपण की प्रासंगिकता अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है।