– राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन दिल्ली का मुंगेर व भागलपुर में बैठक आयोजित

💢रंजीत कुमार विधार्थी

🟥मुंगेर: राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन दिल्ली की ओर से बिहार के प्रत्येक जिला के तूफानी दौरा के क्रम में मुंगेर की ऐतिहासिक धरती पर साईं रिएक्शन विवाह भवन के भव्य सभागार में जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रभारी अशोक साहू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू , बिहार प्रदेश महामंत्री शशि सौरभ थे । कार्यक्रम का संचालन जिला के महामंत्री अशोक साहू कर रहे थे।
इस कार्यक्रम के बाद इसी दिन भागलपुर जिला के सिल्क सिटी नाथनगर में भागलपुर जिला के संरक्षक शंकर साहू के आवास पर बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, बिहार प्रदेश महामंत्री शशि सौरभ उपस्थित थे । बैठक की अध्यक्षता भागलपुर जिला के अध्यक्ष राजेंद्र साहू तथा संचालन प्रदेश महामंत्री शशि सौरभ कर रहे थे। बैठक में कई नामचीन लोगों को संगठन का जिम्मेदारी दी गई जिसमें सीताराम साहू को भागलपुर जिला का उपाध्यक्ष एवं वीरेंद्र साहू को भागलपुर जिला का युवा उपाध्यक्ष बनाया गया। वही मुख्य अतिथि अशोक साहू , गोपाल साहू, शशि सौरभ ने संयुक्त रूप से सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया तथा भागलपुर के संरक्षक का मनोनयन पत्र शंकर साहू को दिया गया। मौके पर भागलपुर जिला के कोषाध्यक्ष डॉ. सोनेलाल साहू, भागलपुर जिला के युवा अध्यक्ष अकबरनगर प्रखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन साहू, भागलपुर महानगर अध्यक्ष गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बिहार में संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि की आप लोग मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी एक महारैली करें, जिसमें हजारों की संख्या हो तथा सामूहिक विवाह पर विशेष ध्यान दें। वही प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के तर्ज पर बिहार में तेलगानी बोर्ड का गठन करने की अपनी मांग को रखा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री शशि सौरभ ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की बात कही तथा संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल देते हुए कहा जितनी मेरी बड़ी मेरी सेना होगी उतना ही मजबूत संगठन होगा । अपने संबोधन में उन्होंने कहा आने वाले 2024 के प्रथम माह में ही पटना के धरती पर विशाल महासम्मेलन किया जाएगा जिसमें अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया जाएगा तथा सभी राजनीतिक पार्टियों से मांग किया जो हमारे जातियों को संगठन के लोगों को अधिक से अधिक टिकट देगा राज्य सभा, विधान सभा, विधान परिषद, निगम बोर्ड में जगह देगा उसे ही हम लोग अपना समर्थन देंगे वोट करें।