🟥बिहार / फर्स्ट टाइम बिहार में वूमेन खो-खो लीग का आयोजन होना है

बिहार के सभी जिले के प्रतिभाशाली खो-खो महिला खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं

इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले महिला खो-खो खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा

खो-खो एक पारंपरिक भारतीय खेल है जो प्राचीन भारत से जुड़ा है। खो-खो उपमहाद्वीप में सबसे लोकप्रिय गेम है। यह पारंपरिक भारतीय खेल बिहार में बहोत पोपुलर है। इसकी लोकप्रियता खासकर जमीनी स्तर से और बालक व बालिका खिलाड़ियों को इसके प्रति रुझान को और भी अधिक बढ़ाने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। यह निर्णय है , फर्स्ट बिहार बालिका खो-खो लीग का मेगा इवेंट का आयोजन। यह आयोजन जून महीने में कराने की योजना बनी है।
इसकी जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी , उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट के माध्यम से प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। उनकी प्रतिभा को निखार कर आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए फर्स्ट टाइम बिहार में वूमेन खो-खो लीग का आयोजन होना है , इसके लिए बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के गठित टेकनिकल टीम के द्वारा बालिका खो-खो खिलाड़ियों का ओपेन सेलेक्शन ट्रायल 7 मई को मुंगेर जिला के इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस ओपेन सेलेक्शन ट्रायल में सभी जिला के महिला खिलाड़ी डायरेक्ट भाग ले सकते हैं। इस चयन ट्रायल में बालिका वर्ग में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे निर्धारित की गई है, साथ ही सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड ओर्जिनल एवं उसकी दो छाया प्रति लेकर आना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू से 93348 08308 पर एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह से 9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार के खिलाड़ियों के विकास और प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य के साथ बिहार के सर्वश्रेष्ठ टीमें मैट पर पहली बार लीग में खेलती नजर आयेंगे।
नीरज कुमार पप्पू ने इस लीग की रुपरेखा के बारे में बताया कि टीमों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जायेगा। इसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में भी प्रदेश टीम की ओर से भाग लेने का मौका दिया जाएगा। साथ ही इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए सभी बालिका खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाईट पर होना अनिवार्य है बिना रजिस्ट्रेशन किए गए खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया या लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।