🔴डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। बिहार दिवस सह अंग महोत्सव 2022 जो 20 मार्च से 22 मार्च तक जिले में मनाया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर डीएम नवीन कुमार ने सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए साफ सफाई, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, खेल, दौड़, और गंगा मां आरती, विभागों के स्टाॅल प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम किया जायेगा। संध्या काल में तीनों दिन स्थानीय एवं प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के साथ कवि सम्मेलन, मुशायरा का भी आयोजन किया जायेगा।
इस बिहार दिवस सह अंग महोत्सव 2022 कार्यक्रम गायन,समूह गायन,लोक गायन, नृत्य,समूह नृत्य, वादन, कवि सम्मेलन, मुशायरा, नाटक आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। कोई भी कलाकार जो इस बिहार दिवस सह अंग महोत्सव 2022 में अपने कला का हुनर दिखलाना चाहते है, तो 14 मार्च तक निश्चित रूप से अपने विधा से संबंधित कला प्रदर्शन को सीडी के माध्यम से विकास शाखा, समाहरणालय मुंगेर में आवेदन सहित जमा करें। 15 मार्च को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र सह सूचना भवन में सीडी एवं आवेदन प्राप्त कलाकारों का प्री आडिसन टेस्ट दिया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन समिति द्वारा उनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वालो का चयन किया जायेगा जिसे इस महोत्सव के मुख्य मंच पर कला प्रदर्शन का मौका दिया जायेगा।