🔴डॉ शशि कांत सुमन

🟥मुंगेर। धरहरा प्रखंड मुख्यालय में जनता दल यू पार्टी कार्यालय पर धरहरा प्रखंड जनता दल यू की प्रखंड कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री चिरंजीवी सिंह ने किया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश सचिव नचिकता मंडल, पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुनिलाल मंडल, पार्टी की पूर्व पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला महिला अध्यक्ष बबिता राय जी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन , जिला के पूर्व सचिव विजय तांती, धरहरा दक्षिण के सरपंच राकेश रंजन, दिनबंधु सिंह रामबिलास ठाकुर,अरुण जी इत्यादि सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव नचिकेता मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन सत्ता से बाहर होते ही केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में काम हुआ है। पार्टी के सदस्यता अभियान का धरहरा प्रखंड में विधिवत आरंभ किया गया साथ ही पंचायत अध्यक्षों एवम पंचायत के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को सदस्यता पुस्तिका उपलब्ध कराई गई तथा बैठक के बाद मानगढ़ निवासी और वरीय शिक्षाविद सुरेश मंडल सह बबिता राय मंडल के आवास पर नचिकेता मंडल और मुनिलाल मंडल को, बबिता राय मंडल, विजय तांती और दीनबंधु सिंह के द्वारा अंग वस्त्र और बुके से स्वागत किया गया।