*-आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

*जनपद बदायूॅ समाचार प्रभारी- विवेक गुप्ता की रिपोर्ट/*

👉 :- बिसौली में आॉनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने बेटी व उसके प्रेमी को फावडे से काट डाला।
इसके बाद पिता उसी फावडे के साथ थाना पहुंच गया। पुलिस ने लडके के परिवार

वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तहसील बिसौली के ग्राम परौली का पूरा मामला बताया जा रहा है। इस गांव का रहने वाला सचिन गांव की है एक लडकी नीतू से प्यार

करता था। इसकी जानकारी घरवालों के पास भी पहुंच गई थी।
घरवालों ने दोनों के मिलने पर भी रोक लगा दी थी। लेकिन दोनों प्रेमी आपस में मिलने से नहीं मान रहे थे। सूत्र बताते हैं कि दोनों फोन पर तो अक्सर बात करते ही रहते थे। इसी कारण से दोनों परिवारों में भी नाराजगी चल रही थी। मंगलवार को सुबह लगभग 4 बजे सचिन नीतू से मिलने उसके घर पहुंच गया।

 

घर पहुंचने पर सचिन को कुछ पल ही बीते थे कि नीते के पिता की आंख खुल गई। पिता महेश ने जैसे ही सचिन को अपने घर में देखा तभी उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सचिन वहां से भाग पाता इससे पहले ही सचिन को पकड लिया गया। इसके बाद सचिन की नीतू के घर वालों ने जमकर मारापीटा। इसके बाद महेश ने घर में रखा फावडा उठा लिया। इसके बाद महेश ने फावडे से लगातार दोनों पर ताबडतोड वार करने शुरू कर दिए। इससे सचिन व नीतू का सिर व चेहरा बुरी तरह से लहू लुहान हो गया। जब महेश को लगा कि दोनों की मौत हो गई है तब महेश खून से सना हुआ

फावडा लेकर थाना पहुंच गया। उसने थाना पहुंचकर जब आॅनर किलिंग की बात बताई तब पुलिस के होश उड गए। इसके बाद पुलिस महेश को हिरासत में लेकर परोली पहुंच गई। परोली पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। पुलिस ने सचिन के परिजनों से भी पूंछतांछ की।
सचिन के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुचकर मौके का मुआयना किया।