🔴देवरिया सलेमपुर

4 फरवरी 2022 को विकासखंड सलेमपुर के “विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का शारीरिक बाधाओं की स्क्रीनिंग हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण” बापू इंटरमीडिएट कॉलेज के अलग-अलग कक्षा कक्षों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके साथ सीडीपीओ सलेमपुर की गरिमामई उपस्थिति सराहनीय रही। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने उक्त प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सदन में रखा।प्रशिक्षण प्रातः 10:00 बजे से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तीन अलग-अलग कक्षाओं में संदर्भ दाता उग्रसेन सिंह ए आर पी सलेमपुर, राजाराम दुबे विशेष शिक्षक, नीलम त्रिपाठी विशेष शिक्षिका द्वारा चेक लिस्ट 32 बिंदुओं का पूर्ण कराया गया। 11:30 पर चाय एवं 130 बजे लंच पैकेट समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षक उग्रसेन सिंह ने 1-1 बिंदुओं पर स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखी। राजाराम दुबे एवं नीलम त्रिपाठी ने अपने अपने विषय गत बिंदुओं को सदन में रखा। संदर्भदाताओं के सहयोगर्थ दुर्गावती गुप्ता ए आर पी हिंदी सदन में मौजूद रही। एक -एक बच्चे का चेक लिस्ट निर्धारित प्रारूप पर भरकर फाइलिंग एवं अभिलेखीकरण करने हेतु समस्त कार्यकत्रियों को बतलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय शंकर सिंह ए आर पी सामाजिक विषय, बृजेश कुमार गौड़ ए आर पी अंग्रेजी, विपिन दुबे ए आर पी विज्ञान, अनिल कुमार तिवारी, अनूप कुमार सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आज के प्रशिक्षण में शत प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही। उक्त क्रम में तारा देवी, मुन्नी देवी, कौशल्या, संगीता, सुनीता, विमलावती, प्रतिमा, सोनम, राधिका, मालती, पुष्पा आदि मौजूद रही।