✍️विनय कुमार गुप्ता।

💢रुद्रपुर देवरिया। ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में स्थित आरती मंगलम मैरेज हाल पर रविवार को क्षेत्रीय बिधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का श्री गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ो संघ व भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आरम्भ में संघ प्रमुख गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात ध्वज को प्रणाम करते हुए कार्यक्रम आरम्भ हुआ। भगवा ध्वज के बारे में उसके धार्मिक एवं राष्ट्रीय महत्व को बताया गया और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के राष्ट्र निर्माण में योगदान से उपस्थित लोगो अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानचार्य कौशल किशोर सिंह ने किया तथा संचालन ईश्वर जी ने की। गुरु दक्षिणा के दौरान पूर्व मंत्री बिधायक जयप्रकाश निषाद, गौरीबाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, संगम धर द्विवेदी, जितेंद्र गुप्ता, महेश मणि त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, विकास राव, राम कुमार सिंह, मनीष गुप्ता, राजीव गुप्ता, रमा शंकर निषाद, प्रमुख प्रतिनिधि राम सुधारे पासवान, गोपाल गुप्ता,राजेश त्रिपाठी,वैभव सिंह,कर्मवीर सिंह सोलंकी,राजू यादव,उदय भान सिंह, कमलेश सिंह, ग्रीस नारायण सिंह, ऋषि सिंह,सदानन्द सिंह,कमल अग्रवाल, झबलु पांडेय, जितेंद जायसवाल, अरविंद शुक्ला,आदि उपस्थित रहे।